फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शोध छात्रा हत्याकांड में डीएनए विशेषज्ञ की हुई गवाही

Wed, 11 Mar 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दयालबाग स्थित शिक्षण संस्थान में 13 साल पहले हुए शोध छात्रा हत्याकांड मामले में सोमवार को एडीजे-1 पुष्कर उपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से लंदन के डीएनए विशेषज्ञ डॉ. एंडेरी सेमिकोस्की की मंगलवार को गवाही हुई। अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन



15 मार्च 2013 को शिक्षण संस्थान की नैनो बायोटेक्नोलॉजी लैब में शोध छात्रा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए संस्थान के बड़े अधिकारी के बेटे उदय स्वरूप और लैब टेक्नीशियन यशवीर संधू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में केस सीबीआई को हस्तांतरित किया गया था। सीबीआई ने सिर्फ उदय स्वरूप को आरोपी बनाया था। घटना को 13 साल हो चुके हैं। कोर्ट में गवाही चल रही है। अभियोजन की ओर से गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। उदय स्वरूप जमानत पर है। मामले में अब तक बचाव साक्ष्य में पांच की गवाही हो चुकी है। सुनवाई के दौरान आरोपी हाजिर हुआ। यशवीर संधू भी आया। छात्रा के पिता भी मौजूद रहे। अगले गवाह की गवाही दर्ज कराने के लिए समन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें