फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी ने अपनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Wed, 11 Mar 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। माता-पिता के बीच के विवाद में उस बेटी का क्या कसूर, जो परिवार की प्रताड़ना को झेल रही है। ये दर्द है कमला नगर के प्रोफेसर कॉलोनी की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी का, जिसे उसके ही चाचा, दादा और दादी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। बालिका के आरोप का मामला उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने आगरा पुलिस और प्रशासन को दोषियों के विरुद्ध जेजे एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय किशोरी के माता-पिता के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी कलह के चलते उसके चाचा, दादा और दादी अश्लील शब्दों का प्रयोग कर मानसिक और शारीरिक रूप से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत में बताया गया है कि 18 जनवरी को बालिका के साथ गंभीर उत्पीड़न किया गया। इस वजह से बालिका दहशत में है। उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।


इस मामले में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य प्रेम प्रकाश सिंह ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में निर्देश दिया है कि नाबालिग बालिका को तत्काल संरक्षित कर दोषियों के विरुद्ध जेजे एक्ट-2015 की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हो।
विज्ञापन


इतना ही नहीं एक सप्ताह में की गई कार्रवाई से आयोग को अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) ने थाना कमला नगर पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) को भौतिक सत्यापन कर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें