फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अलर्ट- डीएम, एसपी ने शहर में भ्रमण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

सार

पांच दिन पूर्व सदर कोतवाली में हुए बवाल के बाद से जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं।मिश्रित आबादी वाले सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती है वहीं जिले के पड़ोसी जनपदों से जुड़े मार्गों पर भी सुरक्षा के इंतजाम हैं।अब तक 55 वाहनों से हूटर और प्रेशर हार्न उतरवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। पांच दिन पूर्व सदर कोतवाली में हुए बवाल के बाद से जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने नगर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आम जनमानस से भाईचारे के साथ पर्वों को मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। डीएम, एसपी ने इसके अलावा सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शुक्रवार की सायं शहर में पहुंचे। शहर में पांच दिन पहले हुए कोतवाली में बवाल के बाद से पुलिस बल तैनात है। मिश्रित आबादी वाले सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती है वहीं जिले के पड़ोसी जनपदों से जुड़े मार्गों पर भी सुरक्षा के इंतजाम हैं। पीएसी को अलग अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि इस समय त्योहारों का माहौल है। शुक्रवार को जुमे की नमाज भी रही है। ऐसी स्थिति में सतर्कता बढ़ाई गई है। पूरे जिले में सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि जिले की सीमाओं पर और सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी की तैनाती है। यदि कोई भी शांति व्यवस्था को दूषित करेगा तो सख्ती से निपटा जाएगा।
कासगंज। जिले में डीएम, एसपी ने निर्देश पर हूटर और प्रेशर हार्न की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 55 वाहनों से हूटर और प्रेशर हार्न उतरवाए गए हैं। यह अभियान जिले में पांच अक्टूबर तक निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें