फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा बहू को पीटने पर ससुर सहित तीन खिलाफ रिपोर्ट

सार

पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आई एक विधवा को उसके ससुर ने दो अन्य साथियों के साथ पीटा।महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पति की मृत्यु के बाद से नीरज अपने बच्चे के साथ अपने मायके कासगंज क्षेत्र के गांव ढकनगरा रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरोंजी। पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आई एक विधवा को उसके ससुर ने दो अन्य साथियों के साथ पीटा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव सुल्तानपुर निवासी महिला नीरज के पति संजय कुमार की मृत्यु पांच माह पूर्व हो गई थी। उसका एक ढाई साल का बेटा आयुष है। पति की मृत्यु के बाद से नीरज अपने बच्चे के साथ अपने मायके कासगंज क्षेत्र के गांव ढकनगरा रह रही है। नीरज का आरोप है कि वह अपने बच्चे के साथ पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने बृहस्पतिवार को सोरों ब्लॉक पहुंची। जैसे ही वह ब्लॉक से बाहर निकली तो रेलवे फाटक के पास उसके ससुर जयपाल ने अपने दो साथी नीरेश और नेत्रपाल सिंह के साथ मिलकर उसकी लात- घूसों से पिटाई कर दी। आरोपियों ने उसे जायदाद में हिस्सा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में नीरज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें