फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम-एसपी ने भेजी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के तहत कोतवाली सदर में शिकायतें सुनीं। एक बुजुर्ग की ओर से जमीन पर कब्जे की शिकायत किए जाने पर डीएम और एसपी ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा। अन्य शिकायतों का भी प्राथमिकता पर निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस के दौरान गांव इटौरा निवासी बैंचेलाल ने शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा कि गाटा संख्या-480, 593 पर विपक्षीगणों ने अनाधिकृत कब्जा किया है। इसे गंभीरता से लेते हुए शिकायत को जीडी में दर्ज कराकर मौके से ही क्षेत्रीय लेखपाल और हल्का इंचार्ज की सयुंक्त टीम गठित कर मौके पर भेजीं।
उन्होंने जन-शिकायतें सुनते हुए उपस्थित लेखपालों और पुलिसकर्मियों से कहा कि भूमि विवाद के प्रकरण में राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर समस्या का निदान करे। विवादित भूमि की पैमाइश पुलिस की मौजूदगी मे ही की जाए।
विज्ञापन

मौके पर जाते समय थाने की जीडी में समस्या दर्ज किया जाए। पैमाइश के दौरान विवाद करने वालों को भारी मुचलके में पाबंद किया जाए। इस दौरान सीओ सिटी अभय नरायन राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भानूप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें