फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल पर डीएम नेहा शर्मा ने उठाया सख्त कदम, मचा हड़कंप

Fri, 13 Jul 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में हड़ताली लेखपालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर 31 लेखपालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जबकि 103 लेखपालों को नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर फिरोजाबाद के दो, टूंडला के 27 तथा जसराना के दो लेखपालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 

जिले में आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन गुरूवार को भी जारी रहा। जिससे तहसीलों में काम प्रभावित रहा। इसे देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'कार्रवाई से नहीं डरेंगे'

वहीं हड़ताली लेखपालों ने इस कार्रवाई पर रोष जताया। लेखपालों ने कार्रवाई के डर से पीछे नहीं हटने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।  

धरना प्रदर्शन के दौरान लेखपाल संघ ने तानाशाही पूर्ण रवैया अख्तियार करने पर शासन की नीतियों की निंदा की। पदाधिकारियों ने कहा कि लेखपाल अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल करेंगे। धरना प्रदर्शन में रजनीश कुमार शर्मा, विनोद पाल, शालिनी तोमर, नेत्रपाल सिंह, दाताराम, अशोक कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें