फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भीषण जाम में फंस गई डीएम नेहा शर्मा की गाड़ी, जानिए फिर क्या हुआ

Wed, 29 Aug 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
जाम में फंसी डीएम की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे को सिक्स लेन में बदलने का तेजी से कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से आए दिन हाईवे पर भयंकर जाम लग जाता है। पुलिस घंटों मशक्कत के बाद जाम खुलवा पाती है। 
विज्ञापन


मंगलवार को भी हाईवे पर भीषण जाम लग गया। इसमें जिलाधिकारी और एसडीएम की गाड़ी फंस गई। डीएम की गाड़ी जाम में फंसे होने की सूचना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। 
 
नेशनल हाईवे-2 को सिक्सलेन में बदलने के लिए ओरियंटल कंपनी द्वारा तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वाहन चालकों की आपाधापी और बेतरतीबी के चलते आए दिन हाईवे पर जाम की समस्या बनी रहती है। 
विज्ञापन


डीएम की गाड़ी भी फंसी

रक्षाबंधन त्यौहार के बाद यात्रियों और वाहनों की भीड़ के चलते मंगलवार को सुभाष तिराहे से लेकर मैनपुरी चौराहे तक हाईवे पर जाम रहा। दोपहर को जिलाधिकारी नेहा शर्मा रुकनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रही थीं, तो उनकी गाड़ी भी जाम में फंस गई। 

डीएम की गाड़ी के आगे चल रही एसडीएम की गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मियों ने वाहनों को हटवाया। इससे डीएम की गाड़ी जाम से निकली। वहीं हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। तेज धूप और गर्मी से वाहनों में सवार यात्रियों का बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें