कासगंज। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने एसपी सुशील घुले के साथ तहसील सहावर की नगर पंचायत अमांपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनीं। इस दौरान डीएम ने छोटे विवादों की शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए।
थाना समाधान दिवस में डीएम ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पुलिस बल के साथ टीम गठित कर मौके पर भेजें और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करते हुए मामलों का निस्तारण कराएं। कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। होली पर पूर्ण सतर्कता बरती जाए। अराजक और शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखें। इसी क्रम में डीएम और एसपी थाना अमांपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों का गहनता से जांच कर पूछताछ की। अपराध रजिस्टर, भूमि विवादों की स्थिति, क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों, दर्ज एफआईआर की स्थिति एवं अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी प्राप्त की।