फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज के इंजीनियर को परिवार सहित राजस्थान में बना लिया बंधक

विज्ञापन
कासगंज। आदेश तिवारी परिवार के साथ। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले के एक इंजीनियर को परिवार सहित राजस्थान के जिला चित्तौड़गढ़ में हथियारों के बल पर दिनदहाड़े उन्हीं के फ्लैट में बंधक बना लिया गया। इंजीनियर द्वारा परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित के भाई ने ट्विटर पर देश के गृहमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष समेत अन्य शिकायत दर्ज कराई। इससे खलबली मच गई। मामला राजस्थान के एक मंत्री और उसके रिश्तेदार से जुड़ा होने के कारण परिजन काफी चिंतित हो गए। पुलिस और कांग्रेस नेताओं के हस्तक्षेप से दोपहर 3 बजे के बाद बंधक परिवार को मुक्त कराया जा सका है।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी इंजीनियर आदेश तिवारी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एलएंडटी कंपनी में इंजीनियर हैं। शनिवार सुबह वह अपने परिवार के साथ चित्तौड़गढ़ के कस्बा निंबाहेड़ा में अपने फ्लैट पर थे। दोपहर को उन्होंने फोनकर कासगंज में अपने भाई अमित तिवारी को जानकारी दी कि कुछ लोग हथियार लेकर उनके घर के बाहर हैं और घर से न निकलने की चेतावनी दे रहे हैं। उनका आरोप था कि वह लोग राजस्थान सरकार के एक मंत्री और उनके रिश्तेदार के गुर्गे हैं। फोन पर इंजीनियर ने अपने भाई से मदद मांगी। भाई अमित तिवारी ने देश के गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान पुलिस को ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक ने इंजीनियर के भाई अमित तिवारी से फोन पर संपर्क किया।
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी एवं राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल से इंजीनियर के परिजनों ने मदद मांगी। उसके बाद राजस्थान कांग्रेस प्रभारी ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने संबंधित मंत्री व राजस्थान पुलिस से वार्ता की। हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मंत्री के रिश्तेदार और इंजीनियर से बातचीत की। दोपहर 3 बजे के बाद पुलिस ने इंजीनियर को बंधक मुक्त कराया। इसके बाद इंजीनियर अपने परिवार के साथ पुलिस सुरक्षा में कासगंज के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

दूसरे प्रदेश का विवाद है
मेरा भाई एलएंडटी कंपनी राजस्थान में इंजीनियर है। वहां के मंत्री के रिश्तेदार का आंध्र प्रदेश में ठेकेदारी को लेकर कंपनी के साथ लेनदेन का कोई विवाद है। कंपनी पर दबाव बनाने के लिए मेरे भाई को बंधक बनाया गया- अमित तिवारी, पीड़ित इंजीनियर के भाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें