फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले एमओ और टीए का वेतन रोका

विज्ञापन
रिहची के सिरसा टिप्पू स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम सुखलाल भारती- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। डीएम सुखलाल भारती ने बुधवार को विकासखंड मारहरा क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू के प्राथमिक विद्यालय, राजकीय हाईस्कूल आलमपुर, पीएचसी मिरहची, विकासखंड कार्यालय मारहरा, नगला अतीत में बन रही गौशाला का औचक निरीक्षण किया। विकास खंड कार्यालय से गैरहाजिर मिले टीए अनिल कुमार सिंह, पीएचसी मिरहची के एमओ अनंत कुमार का एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले गांव सिरसा टिप्पू में प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय में 52 बच्चे नामांकित थे, लेकिन 17 बच्चे ही उपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई। पीएचसी मिरहची में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में डीएम ने जानकारी की। डीएम को एमओआईसी राहुल कुमार, एमओ अनंत कुमार उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के बाद नदारद मिले। काफी देर बाद एमओआईसी स्वास्थ्य केंद्र पर आए। डीएम ने एमओआईसी राहुल कुमार को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित रहकर मरीजों की देखभाल करें। मरीजों की देखभाग में लापरवाही देखने को मिली तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अनुपस्थित मिले एमओ अनंत कुमार का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। ब्लाक मारहरा कार्यालय में बीडीओ को सफाई कराने के निर्देश दिए। गैरहाजिर मिले टीए अनिल कुमार सिंह का एक दिन मानदेय रोकने के निर्देश दिए। नगला ख्याली में बन रही गौशाला के निरीक्षण में डीएम ने चरागाह को खाली कराने के निर्देश दिए। डीएम ने गौशाला प्रांगण में अर्जुन का पौधा भी रोपित किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आरके शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें