फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अधिकारियों से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक से अनुपस्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने कहा कि अभियान चलाकर वंचित लोगों के आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड बनाए जाएं। जिला अस्पताल के कक्ष संख्या तीन में निशुल्क गोल्डन कार्ड की सभी को सुविधा दी जाए। जन सुविधा केंद्रों पर भी सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

पात्र लोग वहां जाकर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। बीमार होने की दशा में पूरे परिवार का निशुल्क इलाज करा सकते हैं। डीएम ने कहा कि सभी पीएचसी और सीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में सभी दवाएं, 102, 108 एंबुलेंस में जीवन रक्षक उपकरण, दवाएं उपलब्ध रहें। गो संरक्षण केंद्रों में निर्धारित क्षमता के अनुसार गोवंश उपलब्ध रहें। बेसहारा गोवंश सड़कों पर दिखाई न दे। हर घर नल के तहत जहां-जहां पाइप पेयजल योजना संचालित है, प्रत्येक घर में कनेक्शन दिया जाए। सीडीओ ईशा प्रिया, सीएमओ डॉ. एके पांडेय, डीडीओ प्रवीण कुमार राय, पीडी एससी मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें