फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अधिकारियों का डीएम ने वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएम ने बुधवार को कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा की। गृहकर, जलकर एवं स्थानीय निकाय के अन्य करों की वसूली की खराब प्रगति पर अधिशासी अधिकारी, कर अधीक्षक, कर निरीक्षक नगर पालिका के अलावा अधिशासी अधिकारी कुरावली, किशनी, कुसमरा, करहल, ज्योंती खुड़िया का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि नगर निकाय अपने आय के स्रोत बढ़ाने के लिए कार्य करें। अधिशासी अधिकारी अपने यहां कम से कम एक हजार बकायेदारों को नोटिस जारी कर 14 दिन में बकाया की धनराशि जमा कराएं। परिवहन, वाणिज्य कर, आबकारी, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, खनन, कृषि विपणन, वन की वसूली की खराब प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। तहसीलों में 50 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। सचिव मंडी से कहा शासन द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखकर मंडी के बाहर सामान बेचने की अनुमति दी है। मंडी के निर्धारित लक्ष्य को कम कराने के लिए शासन को पत्र लिखा जाए। एडीएम बीराम, एसडीएम ऋषि राज, रतन वर्मा, सुधीर कुमार, अनिल कटियार, अनूप कुमार, रामसकल मौर्य, एआरटीओ राजेश कर्दम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें