फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता द्वितीय विद्युत ने नहीं भेजी आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक मामले में मांगी गई आख्या अधिशासी अभियंता द्वितीय विद्युत ने प्राधिकरण कार्यालय में एक महीने बाद भी नहीं भेजी है। लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्राधिकरण सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने डीएम को पत्र लिखा है। अधिशासी अभियंता से आठ सितंबर तक कार्यालय में अभिलेखों सहित आख्या भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

विकासखंड जागीर के रानीपुर निवासी वीर कुमार ने सिंचाई के लिए 7.5 हार्स पावर के विद्युत कनेक्शन के लिए अधिशासी अभियंता प्रथम विद्युत कार्यालय में आवेदन करने के बाद 96,797 रुपये नौ सितंबर 2016 को जमा कर दिए। 5,600 रुपये मोटर निरीक्षक शुल्क भी स्टेट बैंक में चालान के माध्यम से जमा किए। औपचारिकताएं पूरी होने केे बाद भी उसको सामान नहीं मिला। वीर कुमार की शिकायत पर प्राधिकरण सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने अधिशासी अभियंता प्रथम विद्युत को नोटिस जारी करके आख्या देने को कहा। समय सीमा बीतने केे बाद अधिशासी अभियंता ने प्राधिकरण कार्यालय में आख्या नहीं भेजी।
प्राधिकरण सचिव ने अधिशासी अभियंता की लापरवाही नाराजगी जताते हुए डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है अधिशासी अभियंता की लापरवाही से मामले का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। पत्र में कहा गया है आठ सितंबर तक सभी जरूरी अभिलेखों सहित अधिशासी अभियंता को वीर कुमार के संबंध में आठ सितंबर तक आख्या जमा कराने के लिए निर्देश दें।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र
प्राधिकरण सचिव ने आयुक्त आगरा को भी पत्र लिखा है। पत्र में कहा है अधिशासी अभियंता विद्युत द्वितीय द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के आदेश की अनदेखी करके लापरवाही की जा रही है। जिससे प्राधिकरण में लंबित मामले का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। पत्र में अधिशासी अभियंता द्वितीय विद्युत के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें