मैनपुरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य सपा नेता सहित जिले में 32 और कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1566 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 1171 लोग ठीक हो चुके हैं।, जबकि 26 की मौत हो चुकी है। 369 संक्रमितों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी निवासी जिला पंचायत सदस्य सपा नेता कोरोना संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर पर तैनात दो स्टाफ नर्स, सीएमओ कार्यालय में तैनात दो कर्मचारी, जेल में तैनात दो सिपाही भी कोरोना संक्रमित पाए गए।