फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम ने दिए 118 साल पुरानी भवन की मरम्मत के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 1908 में बने ऐतिहासिक तहसील भवन की स्थिति देख नाराजगी जताई और एसडीएम सदर को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भीषण गर्मी की दस्तक को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों को फरियादियों और कर्मचारियों के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने व परिसर में छायादार पौधे लगाने को कहा ताकि लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिल सके। नई भवन स्थित राजस्व अभिलेख अभिलेखागार (अभिलेख कक्ष) में दशकों पुराने दस्तावेज सुव्यवस्थित तरीके से रखा देख उन्होंने कर्मचारी के काम की सराहना की। डीएम ने तहसील के मानव संसाधन की भी समीक्षा की। जानकारी दी गई कि तहसील में कुल 48 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से नौ पद अभी रिक्त चल रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह, एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट शुभम कुमार, एसडीएम सदर सचिन राजपूत व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें