फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जाम की समस्या के समाधान को डीएम ने मोहनपुरा मटर मंडी का निरीक्षण किया

Thu, 13 Feb 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डीएम मेधा रूपम व एसपी अंकिता शर्मा ने मोहनपुरा मटरमंडी में जाम की समस्या को लेकर मौके का निरीक्षण किया। जाम की समस्या के समाधान के संबंध में कारोबारियों व किसानों से वार्ता की। जाम की समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इस समय मटर का सीजन चलने के कारण मटर की एक लाख बोरियां मोहनपुरा मटर मंडी में पहुंच रही है। दोपहर के समय किसानों के वाहन मटर लेकर मंडी में पहुंचते हैं। इसके बाद जाम की स्थिति पैदा होने लगती है। सिकंदराराऊ और कासगंज के बीच मार्ग के बीच में मोहनपुरा कस्बा पड़ता है। जहां मटर मंडी का कारोबार संचालित होता है। कोई अन्य वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण जाम के हालात बने रहते हैं। डीएम ने एसपी से भी जाम के संबंध में वार्ता की और पुलिस के जवानों की संख्या बढ़ाने को कहा। एसडीएम संजीव कुमार व सीओ आंचल चौहान को भी समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें