फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के अभिलेख खुले में देख डीएम हुए नाराज

विज्ञापन
16एमएनपी-07-एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम और एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार को डीएम और एसपी ने एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई कराने के साथ ही खुले में पड़े अभिलेखों को सुरक्षित रखवाने और निस्तारित करने के आदेश दिए। उन्होंने अनाधिकृत लोगों के आने जाने पर रोक लगाए जाने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय दोपहर 12 बजे के करीब एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। यहां सभी कक्षों का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों से उनके काम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कार्य नियमानुसार कराए जाएं। डीएम ने एआरटीओ को आदेशित किया कि कार्यालय के अंदर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करे।
उन्होंने कहा कि केवल रजिस्टर्ड स्टांप वेंडर्स ही कार्यालय में आएं। कार्यालय परिसर में खुले में पड़े पुराने अभिलेखों को देखकर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि जो अप्रयोज्य अभिलेख हैं, उन्हें नियमानुसार निस्तारित कराया जाए। जरूरी अभिलेखों को सुरक्षित स्थान पर रखवाया जाए। इसके बाद वे वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें