फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में मंगलवार को अस्थमा से पीड़ित दो लोगों और निमोनिया से पीड़ित एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। 15 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में कुल 411 मरीज पहुंचे। इन मरीजों में सर्वाधिक मरीज अस्थमा और बुखार के थे। शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी 74 वर्षीय रामसेवक वर्मा पिछले कुछ दिनों से अस्थमा से पीड़ित थे। परिजन उनका निजी डॉक्टर के यहां उपचार चल रहा था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के नगला कीरत स्थित कांशीराम आवास निवासी 60 वर्षीय राधेश्याम को भी पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी।
परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जसरऊ निवासी सामंत सिंह की डेढ़ साल की बेटी अंशिका को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया था। मंगलवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित युवक की मौत
मैनपुरी। गांव रठेरा निवासी दीवान सिंह के 24 वर्षीय पुत्र प्रवेश कुमार को पिछले कुछ दिनों से कैंसर था। परिजन उसका दिल्ली से उपचार करा रहे थे। मंगलवार की सुबह प्रवेश की मौत हो गई। प्रवेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें