08एमएनपी-01-कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन अपराह्न तीन बजे से। फोट?
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को सातवीं आर्थिक गणना कार्यक्रम को कलक्ट्रेट में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। गणना के लिए तैनात गणनाकारों को सही एवं सटीक जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा इस बार की आर्थिक गणना कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से कराई जाएगी। आर्थिक गणना के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्र की छोटी और घरेलू स्तर पर होने वाली आर्थिक गतिविधियों समेत सभी इकाइयों, प्रतिष्ठानों की नई गणना होगी। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया आर्थिक गणना में उन गांवों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जहां आर्थिक गतिविधियां कम हैं या बिल्कुल नही हैं। यह गणना पूरे जनपद में 578 पर्यवेक्षक एवं 1800 गणनाकारों द्वारा कराई जाएगी। गणना समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। सीएससी के जिला प्रबंधक रजत मिश्रा, रविंद्र कुमार, मुनीश कुमार, सीएससी समन्वयक शिशुपाल सिंह, जयंत मिश्रा, प्रदीप कुमार, द्विजेंद्र मिश्रा दीपू , राजीव कुमार पर्यवेक्षक, गणनाकार मौजूद रहे।
लोक अदालत आठ फरवरी को
मैनपुरी। दीवानी परिसर में आठ फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्रधिकरण की सचिव तरन्नुम खान ने बताया लोक अदालत में फौजदारी, विद्युत, दूरभाष, श्रम एवं पारिवारिक मामले, उपभोक्ता फोरम, चकबंदी के मामले समझौते से निपटाए जाएंगे। सभी विभागाध्यक्ष चिह्नित किए गए वादों की सूची 13 जनवरी तक प्राधिकरण कार्यालय में जमा करा दें।