फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain In Agra: जलभराव में फंस गए डीएम आगरा, बीच में छोड़नी पड़ी कार...बुलाना पड़ा ट्रैक्टर; देखें वीडियो

Thu, 12 Sep 2024 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को बीच रास्ते में अपनी कार छोड़नी पड़ गई। इसके बाद जिलाधिकारी के लिए ट्रैक्टर मंगाया गया। उन्होंने ट्रैक्टर में बैठकर रेलवे के अंडरपास को पार किया। दरअसल बारिश में रेलवे के अंडरपास में जलभराव हो गया था, जिसकी वजह से कार यहां से निकल नहीं सकती थी। 
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर बैठते डीएम, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी बृहस्पतिवार को सुबह फतेहपुर सीकरी स्थित कौरई जा रहे थे। वहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होना था। रास्ते में रेलवे अंडर पास को पार करते समय जलभराव के कारण उनकी कार फंस गई। जिलाधिकारी को अपनी कार वहीं छोड़कर ट्रैक्टर से रास्ता पार करना पड़ा। मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की सहायता के लिए तत्काल जलभराव को दूर कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन




 

आगरा में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बीच हैरान करने वाली खबर उस समय आई, जब जलभराव में जिलाधिकारी की कार ही फंस गई। बृहस्पतिवार सुबह बारिश में जिलाधिकारी निर्माण श्रमिक और कोविड में अनाथ हुए बच्चों के लिए बने अटल आवासीय विद्यालय, कौरई जा रहे थे। इस बीच रास्ते में रेलवे अंडर पार करते समय उनकी कार जलभराव में फंस गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी को वहां पहुंचने के लिए ट्रैक्टर से सफर करना पड़ा। जब वे स्कूल में पहुंचे तो जिलाधिकारी को बारिश होने के बाद भी आने पर खुशी से झूम उठे। वहीं रास्ते में लौटते समय जिलाधिकारी ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान फतेहपुर सीकरी हाईवे पर आंधी- बारिश से गिरे- टूटे पेड़ों से हुए अवरुद्ध मार्ग को संचालित कराया। तत्काल आमजन के आवागमन की समस्या पर जिलाधिकारी ने फतेहपुर सीकरी नगर पालिका से ट्रैक्टर पंप मंगा कर पानी निकालने के आदेश दिए। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें