फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी पहुंचे वादकारियों को पुलिस ने लौटाया

विज्ञापन
दीवानी में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद फरियादियों को वापस लौटाती पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी न्यायालय परिसर को मंगलवार को कोरोना निवारण समिति के चेयरमैन अपर जिला जज शक्ति सिंह की देखरेख में सैनिटाइज कराया गया। पहले से निर्धारित तारीखें करने दीवानी पहुंचे वादकारियों और पैरोकारों को मुख्य द्वार से ही पुलिस ने लौटा दिया।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय में मंगलवार सुबह से ही मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दीवानी न्यायालय में पहले से निर्धारित तारीख करने पहुंचे वादकारियों और पैरोकारों को पुलिस ने लौटा दिया।
जिला जज तेजप्रताप तिवारी के आदेश पर मंगलवार को कोरोना निवारण समिति अध्यक्ष अपर जिला जज शक्ति सिंह की देखरेख में नाजिर देववृत राय चौधरी, डिप्टी नाजिर गोपाल, गौरव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से न्यायालय कक्षों, न्यायालय परिसर सहित वकीलों के चेंबरों को सैनिटाइज कराया। बता दें कि सोमवार को एक न्यायिक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने मंगलवार को न्यायालय बंद रखने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें