कुसमरा (मैनपुरी)। गांव बरिहा निवासी एक ट्रक चालक की रविवार को गोरखपुर में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव बरिहा निवासी राधा कृष्ण का 22 वर्षीय पुत्र रमाकांत दिल्ली में रह कर टैंकर चलाता था। रविवार को वह दिल्ली से टैंकर लेकर बिहार के लिए निकला था। देर रात गोरखपुर पहुंचने के बाद रमाकांत में गाड़ी एक ढाबा के पास रोक दी। वहां खाना खाने के लिए ढाबा की ओर जाने लगा। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रमाकांत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।