फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली से पहले...एमजी रोड पर बसों के बदले रूट, इस दूरी में नहीं चलेंगे चार पहिया वाहन

Wed, 15 Oct 2025 08:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली पर जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने एमजी रोड के लिए नया प्लान तैयार किया है। ऐसे में स्पीड कलर लैब से भगवान टाॅकीज के बीच सिटी बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा एमजी रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दिवाली पर पुलिस ने एमजी रोड पर हरीपर्वत से भगवान टाॅकीज चौराहे तक यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्लान बनाया है। स्पीड कलर लैब से भगवान टाॅकीज के बीच सिटी बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। बसों का मार्ग परिवर्तन करते हुए उन्हें स्पीड कलर लैब से आरबीएस चौराहा होते हुए खंदारी चौराहे पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यहां से सिटी बस सर्विस रोड होते हुए भगवान टाॅकीज चौराहे पर पहुंचेंगी। भगवान टाॅकीज से हरीपर्वत की ओर जाने वाली बसों का मार्ग भी यही रहेगा। वाहनों के लिए अस्थाईयी पार्किंग संजय प्लेस, नगर निगम और पालीवाल पार्क में रहेगी। अस्थायी पार्किंग में वाहनों को खड़ा किया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती 10 दिन के लिए की जाएगी। कारगिल-पश्चिमपुरी, शाहगंज, घटिया आजम खां, कोतवाली का फव्वारा, किनारी बाजार, राजामंडी, लोहामंडी में चार पहिया व तीनपहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा। उनके लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें