फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब बिकीं लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, फूल-मालाओं पर छाई महंगाई

विज्ञापन
लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदते ग्राहक ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। दीपावली के मौके पर शुक्रवार को बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। मिट्टी के बने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के अलावा फूल-माला और कमल के फूल की खरीदारी हुई। कमल का फूल सौ रुपये तक का बिका।
विज्ञापन

बाजार में मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की दुकानों पर खरीदार जुटे रहे। फूल-माला विक्रेताओं के यहां भी अच्छी खासी बिक्री हो रही है। लक्ष्मी पूजन के लिए 80 रुपये में बिकने वाला कमल का फूल सौ रुपये तक का बिका। शनिवार को इसके भाव और बढ़ सकते हैं। वहीं मोती वाली माला भी ग्राहक खरीदते देखे गए। इलेक्ट्रॉनिक चाइनीज झालरों की अपेक्षा स्वदेशी झालर खरीदी गई।
गुलाब के फूल 300 रुपये किलो
बाजार में गेंदा का फूल 100 से 120 रुपये प्रति किलो, गुलाब 300 सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। फूल विक्रेता चौब सिंह ने बताया कि सौ रुपये में बिकने वाला कमल कमल का फूल शनिवार को अधिक मांग होने की वजह से 150 रुपये तक का बिक सकता है। फूल विक्रेता अवधेश ने बताया कि दीपावली पर ज्यादातर फूल दिल्ली, बरेली और आगरा से आते हैं। कमल का फूल दिल्ली से, गुलाब का फूल बरेली से लेकर आए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली कोलकाता के लक्ष्मी-गणेश बिक रहे
घंटाघर बाजार में दिल्ली और कोलकाता से आईं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाें की बिक्री हुई। मूर्ति विक्रेता यशपाल ने बताया कि कोलकोता वाली मूर्ति 30 से 450 रुपये में, आगरा की मूर्ति 650 रुपये और लखनऊ की मूर्तियां 350 रुपये तक में बिक रही हैं। लक्ष्मी-गणेश के कैलेंडर और पोस्टर भी बिक रहे हैं।
बरेली वाली लड़ी की रही मांग
घंटाघर बाजार में कई जगह प्लास्टिक की सजावटी फूल-पत्तियों की बंदनवार सजी हुई हैं। लड़ी विक्रेता अरमान ने बताया कि बदायूं से लड़ी को लेकर यहां पर बेचने आए हैं। 15 रुपये की दो लड़ी बेच रहे हैं। ग्राहक भी इन्हें खरीदकर ले जा रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक झालरें
बाजार में झालरों की भी खूब बिक्री हो रही है। इस बार चीन निर्मित झालरें बाजार में कम दिखाई दे रही हैं। सबसे ज्यादा पट्टे वाली झालरों की बिक्री हुईं। विक्रेता प्रतीश जैन ने बताया कि पट्टे वाली झालर 500 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। पिक्सल एलईडी वाली झालर 650 रुपये, पेंसिल झालर 150 रुपये की बिक रही हैं। बताया कि उनके पास 20 रुपये से लेकर 650 रुपये तक की झालरें उपलब्ध हैं।
व्यापारियों के चेहरे खिले
जलेसर। धनतेरस पर अच्छी खरीदारी से व्यापारियों के चेहरों खिले नजर आए। आठ माह बाद बाजारों में रौनक दिखाई दी और जमकर खरीदारी हुई। बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस के दिन बर्तन सर्राफा कारोबारियों, खील-बतासे और सजावटी सामान की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें