फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर दौड़ीं 80 बसें

विज्ञापन
बसों के इंतजार में बस स्टैंड पर खड़ी भीड़ ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। त्योहार को लेकर दिल्ली रूट पर अधिक बसों को दौड़ाने के निर्देश मिले हैं। शुक्रवार को दिल्ली के लिए डिपो से 80 बसें भेजी गईं। इससे छोटे रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे रूट पर जाने वाले यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार पर हर व्यक्ति को घर पहुंचने की जल्दी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दिल्ली रूट पर शुक्रवार को 80 बसें लगाई गईं। इससे फर्रुखाबाद, अलीगंज, मैनपुरी, बेबर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
बृहस्पतिवार की शाम दो घंटे तक फर्रुखाबाद रूट की बस नहीं आई। इस पर यात्रियों ने प्राइवेट वाहनों का सहारा लिया। शुक्रवार सुबह बस स्टैंड पर अलीगंज, जैथरा, कायमगंज जाने वाले यात्री बस के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से भर कर आ रहीं बसें
दिल्ली से जो बसें वापस आ रहीं है। वह पूरी भरकर आ रही हैं। जगह न होने के कारण चालक बस को रोक भी नहीं रहे हैं।
दिल्ली रूट सहित सभी मार्गों पर बसें दौड़ाई जा रहीं हैं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो उसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
अजयपाल यादव, बस स्टैंड प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें