फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर घर को 'रोशन' करने के लिए सजा बाजार, इन चीजों की है ज्यादा मांग

Tue, 22 Oct 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दिवाली के मौके पर सजा बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोशनी के त्योहार दिवाली की रौनक आगरा शहर में नजर आने लगी है। घर संवारने के उत्पादों से लुहार गली, राजा की मंडी, शाहगंज, लोहामंडी, न्यू आगरा, बोदला, नौलक्खा आदि बाजार सज चुके हैं। डिजाइनर मोमबत्तियां, लैंप, लड़ियां, पर्दे, स्टाइलिश झूमर, सजावटी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं , मोतियों की माला और 40 से ज्यादा वैराइटी वाले वंदनवारों से दुकानें सज चुकी हैं।
विज्ञापन

तरह तरह की लाइटों की बिक्री - फोटो : अमर उजाला
राजा की मंडी के व्यापारी किशन लाल बंसल ने बताया कि इंटीरियर बदलने के लिए सबसे पहले पर्दे की खरीदारी होती है। गहरे रंगों के पर्दे चलन में हैं। हल्के रंग की दीवारों के साथ मैचिंग में गहरे रंग के पर्दे मांग में हैं। ज्यादातर ग्राहक चमकीले रंग मांग रहे हैं। इसी के साथ बेडशीट और कुशन कवर की मांग है। 400 से 2000 रुपये तक की बेडशीट और 250 से 1500 रुपये तक के सोफे के कुशन कवर डिमांड में हैं। यह भी पर्दे के रंगों के साथ ही मैच करके लगाए जा रहे हैं।

दिवाली के मौके पर खरीदारी करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
लुहार गली में दिवाली से पहले ही पूरी गली सजावट से सामान से सज गई है। सबसे ज्यादा रंगोली और प्लास्टिक फूल नजर आ रहे हैं। व्यापारी विनय अग्रवाल ने बताया कि मोतियों वाली वंदनवार ज्यादा मांग में हैं, वहीं शुभ दिवाली लिखे वंदनवार भी बाजार में हैं। दिवाली पर तस्वीरों पर माला बदलने की परंपरा केचलते मोतियों की माला की मांग है। थोक में 15 से 120 रुपये के बीच मोतियों की माला उपलब्ध हैं, जबकि खुदरा में फिलहाल 30 से 200 रुपये के रेट हैं। दिवाली पर इनकी कीमतों में क्षेत्र और बाजार के मुताबिक बदलाव दिखाई देंगे।

लुहार गली में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
घर संवारने के लिए कपड़े और प्लास्टिक के फूल डिमांड में हैं। लुहार गली के साथ शहर में आवास विकास, शाहगंज, बोदला रोड, नेहरू नगर, संजय प्लेस, घटिया आजम खान, हास्पिटल रोड, सिंधी बाजार, किनारी बाजार में कृत्रिम फूलों को ड्राइंग रूम के कार्नर में सजाने के लिए महिलाएं खरीदारी कर रही हैं। रविवार से ही बाजार में तेजी आई है। किनारी बाजार मोड़ पर दुकान लगाए बृज बिहारी ने बताया कि 10 रुपये से लेकर 80 रुपये तक की लड़ी और फूलों का बंच ज्यादा बिक रहा है।
विज्ञापन

संजय प्लेस में लगी दिवाली मेला - फोटो : अमर उजाला
शहर के सबसे बड़े इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल, मोबाइल गैजेट्स और कंप्यूटर के बाजार संजय प्लेस में दिवाली मेला सोमवार से शुरू हो गया। पुलिस चौकी के बराबर वाली पार्किंग में दिवाली उत्सव मेला लगाया गया है। दो नवंबर तक यह मेला चलेगा। खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए संजय प्लेस के व्यापारियों द्वारा लगाए गए मेले का उद्घाटन सोमवार शाम को हरीपर्वत थाना प्रभारी अजय कौशल ने किया। ग्राहकों के लिए यहां झूले और अन्य मनोरंजक खेल लगाए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें