फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव के त्योहार को दुल्हन की तरह सजा शहर

विज्ञापन
शहर में दीवाली पर झालरों से दिखी सजावट ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। दीपोत्सव का त्योहार दीपावली शनिवार को घर-घर में उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर बाजार के साथ भवनों पर आकर्षक बिजली की झालर जगमगा रही हैं। लोगों ने त्योहार पर वैभव और संपन्नता की प्रतीक मां लक्ष्मी और सुख व सौभाग्य के देवता श्रीगणेश की मूर्तियों सहित पूजन सामग्री की खरीदारी की। धनतेरस दो दिन पड़ने से शुक्रवार को भी सर्राफा, ऑटोमोबाइल, बर्तन और मोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह छाया हुआ है। कोरोना संक्रमण काल के बाद बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। शुक्रवार को बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। सर्वाधिक भीड़ सुबह से जीटी रोड स्थित ऑटोमोबाइल के शोरूम पर रही। यहां बाइक कंपनी के मैनेजर बालकृष्ण ने बताया कि शुक्रवार को शोरूम से करीब ढाई सौ बाइक शाम तक बिक गईं। इनमें अधिकांश गाड़ियाें की पहले से ही बुकिंग थी।
सर्राफा और बर्तन बाजार में भी भीड़ रही। लोग सुबह 11 बजे से ही बाजार में खरीदारी को पहुंच गए। बर्तन बाजार में लोगों ने कड़ाही, भगौना, थाली, कटोरी, चम्मच, गिलास आदि सामान खरीदा तो स्वर्णकारों के यहां से चांदी के सिक्के, सोने और डायमंड के आभूषण, चांदी के बर्तन और पायल-बिछुआ की खरीदारी की। मोबाइल की दुकानों पर भी भीड़ रही। विभिन्न कंपनियों के फाइनेंस पर उपलब्ध मोबाइल के चलते युवा यहां खरीदारी करते देखे गए। लोगों ने सेलफोन खरीदकर अपनों को गिफ्ट भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें