फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेट पदमचंद जैन संस्थान में मनाया दिवाली उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान खंदारी में आयोजित तीन दिवसीय दिवाली उत्सव के दूसरे दिन रंग-बिरंगी गतिविधियां हुईं। विषय ‘विकसित भारत 2047 और नारी सशक्तीकरण’ रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन कुल पांच प्रतियोगिताएं हुईं। बोर्ड सज्जा प्रतियोगिता में चार समूहों ने प्रतिभाग किया। समूहों में सिमरन, नंदिनी, लक्की गर्ग और पुनीत गौतम के ग्रुप शामिल थे। सभी ने दीपावली थीम पर सुंदर और आकर्षक बोर्ड तैयार किए। जिनमें कुछ ने सकारात्मक विचारधारा का सृजनात्मक प्रदर्शन किया।
गमलों की सजावट प्रतियोगिता में 13, पोस्टर मेकिंग में 8, रंगोली प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों और वॉल डेकोरेशन प्रतियोगिता में 8 समूहों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का समन्वय अर्पिता दुबे और श्वेता गुप्ता ने किया। निर्णायक के रूप में डॉ. नीलू सिन्हा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्था लक्की आर्य, आर्यन गंगवार, खुशबू बघेल, राहुल, विश्वजीत, तीव्र ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें