फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2026: दीपों से जगमगाया आगरा, रंग-बिरंगी रोशनी से सजा आसमान; आतिशबाजी से खिल उठा शहर

Mon, 09 Nov 2026 08:15 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दिवाली 2026 पर ताजनगरी आगरा दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी। घरों, बाजारों और मंदिरों में लक्ष्मी-गणेश पूजन, दीपदान और आतिशबाजी के बीच त्योहार का उल्लास छाया रहा।

 
विज्ञापन
दिवाली आगरा - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिवसीय दीपोत्सव का पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। नरक चतुर्दशी, जिसे छोटी दिवाली या रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है, के साथ ही खुशियों के दीप घर-घर में जगमगाने लगे। इस अवसर पर लोगों ने सूर्योदय से पूर्व तेल मलकर स्नान किया, जिसका विशेष महत्व माना जाता है। शाम को यमराज के लिए दीपदान किया गया और घूरे का पूजन भी संपन्न हुआ।
विज्ञापन


ताजनगरी में दिवाली का उल्लास देखते ही बन रहा था। घरों को बंदनवारों, रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और मनमोहक रंगोलियों से सजाया गया। शाम होते ही घरों और प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीगणेश और महालक्ष्मी का पूजन किया गया। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए पूरा शहर सज-धजकर तैयार था। शहर के गली-मोहल्ले, कॉलोनियां, बाजार और शोरूम सतरंगी रोशनी से जगमगा उठे। हर कोना फूलों की सुगंध से महक रहा था, और लोग मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने की प्रार्थना कर रहे थे।

कान्हा की नगरी में भी दीपोत्सव पर्व की धूम रही। मुख्य मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया, और भक्तों ने मंदिरों में दीप दान कर अपनी आस्था व्यक्त की। यह पर्व आस्था और उमंग का संगम बनकर मनाया गया।
विज्ञापन


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में जब भगवान राम लंकापति रावण का वध कर 14 वर्षों का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे, तो उनके स्वागत में दीप जलाकर खुशियां मनाई गई थीं। इसी ऐतिहासिक प्रसंग की स्मृति में प्रति वर्ष कार्तिक अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर नगरवासी आनंदित थे और सामूहिक रूप से खुशियों का पर्व मना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें