फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: दिवाली पर आतिशबाजी करने से पहले जान लें गाइडलाइन, इन स्थानों पर भूलकर भी न चलाएं पटाखे

Sat, 22 Oct 2022 07:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दिवाली को लेकर फायर विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। साफ निर्देश दिए गए हैं कि झुग्गी झोपड़ी के साथ आरा मशीन और भूसे के ढेर के पास न आतिशबाजी न चलाएं।
 
विज्ञापन
दिवाली के पटाखे - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में दिवाली को लेकर फायर विभाग अलर्ट है। लोगों को जागरुक करने के साथ ही आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए पम्फलेट का वितरण किया जा रहा है। इससे लोग आतिशबाजी चलाते समय सावधानी बरते। वहीं जिले में 15 स्थानों पर फायर विभाग की गाड़ियों मौजूद रहेगी। इससे आग की सूचना मिलने पर तत्काल गाड़ी मौके पर पहुंच सके।

विज्ञापन


दिवाली को लेकर जिले में आतिशबाजी का बाजार सज गया है। लक्ष्मी गणेश पूजन के बाद आतिशबाजी चलाने के लिए लोगों ने खरीददारी भी शुरू कर दी है। इस बीच कोई हादसा न हो। इसके लिए फायर विभाग द्वारा पम्फलेट वितरण कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। युवाओं व किशोरों से कहा जा रहा है कि आतिशबाजी झुग्गी, झोपड़ी व आरा मशीन, भूसे के ढेर के आसपास न चलाएं। जिस स्थान पर आतिशबाजी रखी है। वहां से ज्वलनशीन सामान को दूर रखें। इससे हादसों से बचा जा सके। आग की सूचना पर तत्काल थाना पुलिस या फिर कंट्रोल रूम को दी जाए। इससे समय रहते गाड़ी पहुंचने के साथ ही आग पर काबू पाया जा सके।

इन स्थानों पर तैनात रहेगी दमकल

अलीनगर कैंजरा, गांधी पार्क, रसूलपुर थाने के पास, सुभाष तिराहा जैन मंदिर के पास के साथ शिकोहाबाद, टूंडला और सिरसागंज में गिरधारी इंटर कॉलेज के पास दमकल 24 घंटे तैनात रहेगी। इससे आग की सूचना मिलने पर तत्काल गाड़ी को भेजा जा सके।

इन नंबरों पर दें सूचना

सिटी कंट्रोल रुम 9454403380,
फिरोजाबाद फायर स्टेशन कंट्रोल रुम 9454418461 
फायर स्टेशन टूंडला कंट्रोल रुम 9454418465
शिकोहाबाद फायर स्टेशन कंट्रोल रुम 945418463 
सिरसागंज फायर स्टेशन कंट्रोल रुम 7839861601
जसराना फायर स्टेशन जसराना कंट्रोल रुम 8279514186

ये बोले फायर स्टेशन प्रभारी

फायर स्टेशन प्रभारी फिरोजाबाद दुर्गेश कुमार ने बताया कि दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान हादसा न हो। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 15 स्थानों पर दमकलें मौजूद रहेगी। इससे सूचना मिलने पर तत्काल गाड़ी को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें