फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल नहीं यातनागृह: दिव्यांग बहू को इस कदर पीटा, टूट गई गर्दन की हड्डी; पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 18 Oct 2025 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दिव्यांग विवाहिता के लिए ससुराल यातनागृह बन गई। उसे ससुराल वालों ने इस कदर पीटा कि उसकी गर्दन की हड्डी तक टूट गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 
विज्ञापन
विवाहिता सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में दिव्यांग महिला के साथ पति व ससुरालियों ने मारपीट की। पीड़िता की गर्दन की हड्डी टूट गई। इसके बाद थाने में शिकायत करने पर जान मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


टुंडपुरा ताजगंज निवासी फूलवती ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक निजी अस्पताल में नौकरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करती हैं। इसके बाद भी पति और अन्य ससुराल वाले सैलरी से मिले रुपयों की मांग करते हैं। विरोध करने पर पति धर्मवीर, सास सुनीता, ससुर चंदन व अन्य ने मारपीट की। सास और देवर ने हाथ पकड़ लिए और पति धर्मवीर ने गर्दन दबा दी जिससे उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें