फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम डैशबोर्ड में गिरी आगरा की रैंकिंग, मथुरा ने किया सुधार; मंडलायुक्त ने दिए ये निर्देश

Sat, 18 Oct 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सीएम डैशबोर्ड और मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा हुई। आगरा की रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड में  गिरकर 43 पहुंच गई है। वहीं मथुरा ने सुधार किया है। 
विज्ञापन
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने आयुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड और मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस माह आगरा की रैंकिंग घटकर 43 हो गई है, जबकि मथुरा 35वें, फिरोजाबाद 7वें और मैनपुरी दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने विकास कार्यों में गति लाने और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने गोशालाओं की स्थिति सुधारने, चारा व पानी उपलब्ध कराने और गोवंश को रेडियम बेल्ट पहनाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड और कैशलेस चिकित्सा योजना में तेजी लाने के लिए कहा। पीएम सूर्य घर योजना, आवास योजना, विवाह अनुदान और मनरेगा में लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए यूपीपीसीएल, सीएंडडीएस, जल निगम व सेतु निगम को गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी आगरा अरविंद एम बंगारी, अंजनी कुमार, रमेश रंजन, सीपी सिंह, प्रतिभा सिंह, मनीष मीना, नेहा बंधु, शत्रोहन वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें