फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 'अटलपुरम में पेड़ों को नहीं पहुंचे नुकसान', मंडलायुक्त ने देखा टाउनशिप का हाल; ये दिए निर्देश

Mon, 24 Nov 2025 08:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा विकास प्राधिकरण की अटलपुरम योजना का मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। कहा कि किसी भी पेड़ को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। इसके बाद मंडलायुक्त इनर रिंग रोड स्थित गुतिला पहुंचे जहां दूसरे चरण में ट्रक ले-बाय निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
निरीक्षण करते मंडलायुक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को ककुआ और भांडई में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप का निरीक्षण किया। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली से मंडलायुक्त ने कहा कि पेड़ों को किसी तरह का नुकसान नहीं होना चाहिए। सड़कों की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। निर्माण सामग्री व गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


एडीए अधिकारियों ने मंडलायुक्त को नक्शे पर अटलपुरम योजना के बारे के विभिन्न सेक्टर के बारे में बताया। उन्होंने मौके पर ठेकेदार के कार्यों को परखा। निर्देश दिए कि नक्शे के मुताबिक टाउनशिप की मुख्य सड़क बनाई जाए। विभिन्न सड़कों और भूखंड के बीच पेड़ आ गए हैं जिनके लिए नक्शे में सड़कों की डिजाइन भी बदली गई है। करीब 400 से अधिक पेड़ खड़े हैं।

मंडलायुक्त ने कहा कि किसी भी पेड़ को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। इसके बाद मंडलायुक्त इनर रिंग रोड स्थित गुतिला पहुंचे जहां दूसरे चरण में ट्रक ले-बाय निर्माणाधीन है। ट्रक ले-बाय के लिए अर्जित भूमि के मध्य किसानों की भूमि आ गई है। ऐसे में ट्रक ले-बाय की सर्विस रोड बनने के बाद किसानों की भूमि को समायोजित करने के निर्देश दिए। तय समय में काम खत्म करने को कहा।
विज्ञापन


रमाडा की तरह रोशन होगा शमसाबाद फ्लाईओवर
फतेहाबाद रोड स्थित रमाडा कट की तर्ज पर अब शमसाबाद फ्लाईओवर को संवारा जाएगा। आकर्षक विद्युत सजावट, हरियाली और कलाकृतियां लगाई जाएंगी। मंडलायुक्त ने साैंदर्यीकरण कार्य के अलावा शमसाबाद फ्लाईओवर के आसपास पौधरोपण कराने, साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं। इनर रिंग रोड पर द्वितीय चरण में निर्माणाधीन टोल प्लाजा का जायजा लिया। तय समय में कार्य पूरा कराने के निर्देश उपाध्यक्ष को दिए। इस टोल प्लाजा पर दोनों ओर 10 लेन होंगी। जनवरी तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस दौरान एडीए सचिव श्रद्धा शांडिल्ययान, मुख्य अभियंता संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें