फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोशाला में ढिलाई पर मंडलायुक्त नाराज, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। गोशाला निर्माण में ढिलाई बरतने पर मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। सात स्थलों पर गोशाला में कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड और मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों की रैंकिंग में सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसमें आगरा की रैंक 61, मथुरा की 63, फिरोजाबाद की 42 और मैनपुरी की 25 वीं रही। रैंकिंग में सुधार के निर्देश दिए, वहीं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तहत छात्रवृत्ति योजनाओं में प्रगति नहीं होने पर भी मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। ग्राम्य विकास और जलापूर्ति योजनाओं में मैनपुरी और फिरोजाबाद में धीमी प्रगति पर अधिकारियों को शीघ्र सुधार करने को कहा गया। 10 परिषदीय विद्यालयों में बाउंड्रीवाल निर्माण और फर्नीचर की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम अरविंद एम बंगारी, संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी कुमार सिंह, जिलाधिकारी फिरोजाबाद रमेश रंजन, मथुरा के जिलाधिकारी सी पी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी नेहा बंधु और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें