फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्जी निकली 1.40 लाख रुपये लूट की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सैयद कट पर 1.40 लाख रुपये और अंगूठी की लूट का मामला फर्जी निकला। ढलाई कारखाना संचालक राजेंद्र कुमार ने कर्ज लिया था। जिसने कर्ज दिया, वह अब रकम वापस मांग रहा था। इससे बचने के लिए ही कारखाना संचालक ने पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस ने कई लोगों के बयान लिए। तब यह खुलासा हुआ। अब पुलिस वादी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नुनिहाई निवासी राजेंद्र कुमार ने बस से सैयद कट पर उतरने के बाद 1.40 लाख रुपये और सोने की एक अंगूठी लूटने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले। राजेंद्र कुमार की काॅल डिटेल भी देखी। इससे पता चला कि राजेंद्र को कोरोना काल के दाैरान घाटा हो गया था। उन्होंने कर्ज लिया था। हाल में 1.15 लाख रुपये वापस करने थे। इसके लिए रुपये देने वाले ने 10 जनवरी तक का समय राजेंद्र को दिया था। इससे बचने के लिए राजेंद्र अपने परिवार के साथ इटावा चले गए। वहां पर उनकी ससुराल है। पुलिस ने ससुराल पक्ष से बात की। उन्होंने बताया कि राजेंद्र के पास कोई रकम नहीं थी। जिस व्यक्ति ने कर्ज दिया था, उसको भी बुलाया गया। तब घटना फर्जी निकली। मामले में अब वादी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें