फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों का किया गया विभाजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना महामारी के चलते विधानसभा चुनाव से पहले बूथों का नए सिरे से परिसीमन कराया गया है। नए परिसीमन में 1200 से अधिक मतदाता वालो बूथों का विभाजन कर नए बूथ बना दिए गए। जिससे जिला में 27 नए बूथ बढ़ गए हैं। अब बूथों की संख्या बढ़कर 1233 हो गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 आगामी समय में प्रस्तावित हैं। इससे पहले निर्वाचन विभाग अपनी तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है। कोरोना के खतरे को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन करने के निर्देश दिए थे। जिसके आधार पर निर्वाचन विभाग ने बूथों का नए सिरे से परिसीमन का कार्य पूरा कर लिया है। जनपद की तीनों विधानसभाओं में 27 नए बूथ बढ़ गए है।
विधान सभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में पहले 1400 बूथों का मानक निर्धारित था। इस संख्या से अधिक होने पर ही नया बूथ बनाया जाता था। जिला में लोकसभा चुनाव के दौरान 1206 बूथ थे। इन बूथों पर मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया था अब मानक 1200 मतदाताओं का निर्धारित किया गया है। जिसके आधार पर बूथों का विभाजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें