ट्रैक से गुजरे पैदल राहगीर व दोपहिया चालक
पुल की मरम्मत के लिए आसपास के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। बारह खंभा, नगला छउआ, शाहगंज के छात्र-छात्राएं खेरिया मोड़, अर्जुन नगर ट्यूशन और स्कूल जाते हैं। वह सुबह से शाम तक रेलवे ट्रैक को पार करके गुजरते रहे। पैदल राहगीरों ने भी जोखिम उठाकर रेलवे ट्रैक को पार करना बेहतर समझा।
शाहगंज में दिया जा सकता था मार्ग
शाहगंज में रुई की मंडी फाटक के पास काफी खाली जमीन पड़ी है। यहां से वैकल्पिक मार्ग दिया जा सकता था। इस सड़क से आवागमन में स्थानीय लोगों को समस्या नहीं आती।
एयरपोर्ट के लिए टाटा गेट से हो प्रवेश
पर्यटन उद्यमी राजीव तिवारी का कहना है कि पुल के बंद होने के कारण एयरपोर्ट तक जाने वाले पर्यटकों को सबसे ज्यादा दिक्कत आएगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर टाटा गेट से एंट्री दी जाए तो बेहतर विकल्प हो सकता है।