फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज की तैयारी रही युवती से दुष्कर्म, जिला पूर्ति अधिकारी का बेटा गिरफ्तार

Sat, 17 Nov 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
औरैया के जिला पूर्ति अधिकारी के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस मामले में एक छात्रा ने महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती एक कोचिंग में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। दो साल पहले युवती की मुलाकात आवास विकास कालोनी के सेक्टर 14 निवासी राघव कुमार पुत्र अशोक कुमार से हो गई। 

अशोक औरैया में जिला पूर्ति अधिकारी हैं। राघव एलएलएम का छात्र है। आरोप है कि राघव भी कोचिंग में तैयारी कर रहा था। उसने युवती से दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कई बार शादी की कहने पर टालमटोल करने लगा। पिछले दिनों शादी से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। महिला थाना में आरोपी राघव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर महिला थाना ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी राघव कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें