फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की जिम्मेदारी रामप्रताप को

Fri, 25 Dec 2015 02:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के जोड़-तोड़ के लिए भाजपा ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को आगरा की कमान दी गई है। वे इस पद को भाजपा के खाते में लाने के लिए मशक्कत कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री और जिलाध्यक्ष का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। बसपा और सपा की अपेक्षा भाजपा के सबसे कम उम्मीदवार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। फिर भी वह अध्यक्ष पद के लिए पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए चुनाव सहयोगियों की घोषणा की है। इसके अंतर्गत वाराणसी में विधान परिषद सदस्य लक्ष्मणाचार्य, सुल्तानपुर में रामचंद्र मिश्र, गोंडा में सांसद ब्रजभूषण सिंह व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, बहराइच में पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी, महाराजगंज में सांसद पंकज चौधरी, मथुरा में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टंडन, आगरा में प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, फतेहपुर में कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र, हापुड़ में पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मुजफ्फरनगर, शामली में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और मेरठ में क्षेत्रीय महामंत्री जयकरन गुप्ता को कमान चुनाव की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें