फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वन महोत्सव पर जिलाधिकारी ने रोपे हरिशंकरी के पौधे

विज्ञापन
बाह: वन महोत्सव: डीएम के नेतृत्व में वन विभाग ने रोपे हरिशंकरी पौधे
विज्ञापन
बाह। वन महोत्सव के तहत सोमवार को बाह तहसील परिसर में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) पौधों का रोपण किया। उन्होंने पौधे लगाने एवं बेटा-बेटी की तरह उनकी देखभाल किए जाने का आह्वान ग्रामीणों से किया, जिससे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन

सनातन धर्म में हरिशंकरी पौधों को त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) का प्रतीक है। बाह एवं जैतपुर के रेंजर अमित कुमार, राजवीर सिंह ने बताया कि पीपल को विष्णु, बरगद को शिव, पाकड़ को ब्रह्मा का प्रतीक माना जाता है। तीनों पौधे बड़े और घने होते हैं, दिन-रात ऑक्सीजन देकर पर्यावरण को शुद्ध करने में मदद करते हैं। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थल, मंदिर और पार्क में हरिशंकरी पौधे लगाए जाने का आह्वान किया। इस दौरान सीडीओ प्रतिभा सिंह, डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, तरुण सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अजय कुमार ललित, अनुज कुमार, योगेश कुमार, अजय कुमार, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें