फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीनियर महिला हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल आज

Tue, 18 Nov 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हाॅकी प्रतियोगिता के लिए बुधवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। मंडल स्तर पर चयन के बाद खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक जनपद वाराणसी में होगा। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल्स 19 नवंबर को दोपहर 3 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर सोरोंजी में होंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल्स में जनपद के इच्छुक खिलाड़ी आयु संबंधी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की मूल और छायाप्रति के साथ समय से पहुंच कर प्रतिभाग कर सकते हैं।
जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 21 नवंबर को सुबह 11 बजे से महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेगें। इसमें चयन के बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें