फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का जिला जज ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूनाइटेड बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को जिला जज संजय कुमार से मुलाकात की। उन्होंने दीवानी में अधिवक्ताओं को हो रही विभिन्न समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा और उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। जिला जज ने समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




बार के अध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता चैंबर, पेयजल, पार्किंग की कमी और अव्यवस्थित न्यायालय कक्ष जैसी प्रमुख समस्याएं उठाई गईं। इसके अतिरिक्त, बाबुओं की मनमानी और पीठासीन अधिकारियों के समय पर न बैठने जैसे मुद्दों से भी जिला जज को अवगत कराया गया है। जिला जज ने अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने बताया कि पार्किंग और चैंबर सहित डिजिटल कार्ड पर कार्य प्रगति पर है। उच्च न्यायालय से अंतिम स्वीकृति मिलते ही इन कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में दीपक नागर, नरेश परस, नरेश शर्मा, रामेंद्र पचौरी, बाबा दीवान सिंह, डिंपल राजपूत अमन चौधरी, शानू रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें