फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शाक-भाजी और फूलों की प्रदर्शनी में 32 पुरस्कार जिले को मिले

Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उद्यान विभाग की ओर से आगरा में आयोजित शाक-भाजी और फूलों की प्रदर्शनी में मैनपुरी का जलवा रहा। राजकीय उद्यान, यमुना किनारा ताज व्यू गार्डन, आगरा में हुई मंडलीय फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में कुल 32 पुरस्कार मैनपुरी के फूलों, शाक-भाजी को मिले।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के अधिकारियों ने पुरस्कार जीतने वाले किसानों को बधाई दी। साथ ही डीएम अंजनी कुमार सिंह ने भी इस उपलब्धि के लिए उद्यान विभाग और किसानों को बधाई देकर कहा कि मैनपुरी के किसान प्रगतिशील किसान बनकर मैनपुरी का नाम रोशन कर रहे हैं। अपनी आजीविका के नए साधन पैदा कर अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें