फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मतदान में गड़बड़ी रोकने के लिए 9 जोन और 44 सेक्टर में बांटा जनपद

Tue, 19 Nov 2024 06:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान में गड़बड़ी रोकने के लिए 9 जोन और 44 सेक्टर में बांटा जनपद
विज्ञापन

- सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच हजार जवान रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। करहल उपचुनाव में मतदान में गड़बड़ी रोकने लिए पुलिस व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से करहल विधानसभा क्षेत्र को नौ सेक्टर और 44 जोन में बांटा गया है। एसपी विनोद कुमार ने मंगलवार को मंडी परिसर में मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि करहल विधानसभा उप चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच हजार जवान तैनात रहेंगे।

एसपी ने कहा कि करहल विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए हर संभव सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्थाई सुरक्षा कर्मियों के साथ ही सुरक्षाबलों की मोबाइल टीमें भी गठित की गई हैं। एसपी ने बताया कि जिले में 500 से अधिक लोगों को गुंडा एक्टर और जिला बदर के तहत पाबंद किया गया है। एसपी ने बताया कि जिले के 190 मतदेय स्थलों पर अर्द्ध सैनिक बल तैनात किए गए हैं। मतदेय स्थल पर स्थाई सुरक्षा व्यवस्था के साथ मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है। गड़बड़ी का प्रयास करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के पांच मिनट में पहुंचेगी मोबाइल टीम
एसपी ने बताया कि यदि कहीं से भी अराजक तत्व की सूचना मिलती है तो सूचना मिलने के पांच मिनट के अंदर मोबाइल टीम अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए बूथ पर पहुंचेगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। एसपी ने मंडी परिसर में ही जोनल और सेक्टर अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें