फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीएसए कार्यालय के जिला समन्वयक दो दिन से लापता

Mon, 23 Feb 2026 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बीएसए कार्यालय के जिला समन्वयक (एमडीएम) आकर्ष अग्रवाल दो दिन से लापता हैं। उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज से पिता और मां को कार से घर भेजा लेकिन खुद घर नहीं पहुंचे। परेशान परिजन ने हरीपर्वत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आकर्ष थाना क्षेत्र के गांधी नगर में रहते हैं। बहन शिवानी ने बताया कि पिता सुबोध अग्र्रवाल 10 दिनों से बीमार थे। 20 फरवरी की शाम भाई आकर्ष पिता को एसएन मेडिकल कॉलेज से छुट्टी करवाकर घर लाने गए थे। वहां से पिता को मां के साथ भेजा लेकिन खुद नहीं आए। पिता को इलाज के लिए दिल्ली ले जाना था। थाना प्रभारी का कहना है कि जिला समन्वयक की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें