मैनपुरी। मुख्यमंत्री के 100 दिवसीय कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबंधित स्कूलों के ई-मेल आईडी कार्यक्रम को भी शामिल किया है। शिक्षक और छात्रों की ई-मेल आईडी बनाकर परिषद के पोर्टल पर फीड करानी है। इस कार्य में जिले की स्थिति खराब है। शनिवार की देरशाम समीक्षा बैठक में प्रदेश स्तरीय अधिकारियों ने नाराजगी प्रकट की। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को शीघ्र ई-मेल आईडी तैयार कराकर पोर्टल पर फीड़ कराने को कहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के 100 दिवसीय कार्यक्रमों के तहत शनिवार की देरशाम माध्यमिक शिक्षा के कार्यों की समीक्षा की गई। ई-मेल आइडी बनवाने और अपलोड करने में जिले की स्थिति दयनीय है। विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों, शिक्षकों और कालेजों की ई-मेल आईडी नहीं बनी हैं और न ही पोर्टल पर फीड हो रही हैं।
नया कलेवर
डीआईओएस बताया कि अब यूपी एमएसपी पोर्टल नए कलेवर के साथ खुल रहा है। इस पर विद्यालय अपनी आईडी प्रयोग करके विद्यालयों में किए कार्यों की स्वच्छ व साफ फोटोज अपलोड करेंगे। यही कार्य नवनिर्मित वेबसाइट पोर्टल पर भी करना है।
सड़क सुरक्षा
सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान पर विशेष फोकस है। प्रधानाचार्य इसमें सहयोग करें। विद्यालयों में शैक्षिक कैलेंडर का क्रियान्वयन किया जाए।