फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पत्नी से विवाद... परामर्श केंद्र में समझौता, बाहर निकलते ही भाग निकला पति; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sat, 17 May 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पति और पत्नी के बीच पुलिस लाइन के परामर्श केंद्र में समझौता हो गया। पुलिस लाइन से बाहर निकलते ही पत्नी से अभद्रता की। इसके बाद आऱोपी पति फिर से उसे छोड़कर भाग निकला। 

 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पति ने पत्नी और अपने दो बच्चों को घर से मारपीट कर भगा दिया। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। वहां पति से मुकदमे के डर से समझौता कर लिया। बाहर निकलते ही गाली-गलौज देकर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सुहागरात के बाद दूल्हे का हुआ ऐसा हश्र, देखकर चीख पड़े घरवाले...दुल्हन को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा


 
Trending Videos

यहां का है मामला
जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के कलवारी निवासी रजनी ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोप लगाया कि 25 अगस्त 2013 को उनका निकाह अंगूठी निवासी मेहरुद्दीन के साथ हुआ था। शादी के बाद ही पति व सास-ससुर अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपयों की मांग कर उत्पीड़न करने लगे। उन्होंने कुछ दिन ससुराल और मायके में रहकर जीवन व्यतीत किया। 

ये भी पढ़ें -  UP Weather: यूपी में गर्मी से अभी राहत नहीं...45 डिग्री से ऊपर जाएगा पारा; मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी


 
विज्ञापन

मुकदमे के डर से समझौता
इसके बाद भी 15 मार्च 2024 को ससुरालीजन ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। वहां मुकदमे के डर से समझौता कर लिया। बाहर निकलते ही गाली-गलौज देकर भगा दिया। जगदीशपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -   Agra: यमुना किनारा मार्ग से न गुजरें...यहां जाम ही जाम, दो किमी तक लग रही वाहनों की लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें