फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मारपीट का मामला: मंदिर की परंपराओं से हो रहे खिलवाड़ से लोगों में नाराजगी, मंदिर प्रशासक ने मांगा जवाब

Wed, 05 Jan 2022 10:37 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सोमवार की सुबह बांकेबिहारी मंदिर में हर दिन की तरह श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुला। मंदिर खुलने के एक घंटे बाद नौ बजे मोहित गोस्वामी अपने यात्री को दर्शन कराने ले आए। इसी दौरान भेंट दक्षिणा को लेकर सेवायत गोस्वामी शैलेंद्र गोस्वामी और उनके परिजनों की मोहित से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
गोस्वामियों के दो गुट भिड़े का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सेवायत गोस्वामियों की मनमानी बढ़ती जा रही है। आए दिन मंदिर की परंपराओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सोमवार को सेवायत गोस्वामियों के बीच हुए झगड़े के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन

इधर, सोमवार को मंदिर के पट बंद रखने के मामले को मंदिर के प्रशासक ने सेवायत गोस्वामी को नोटिस जारी कर दिया है। मंदिर प्रशासक की ओर से सेवायत गोस्वामी को एक दिन का समय देते हुए जवाब मांगा गया है। जवाब ना देने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, मामला बांकेबिहारी मंदिर से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है।
भक्त रह गए थे दर्शन से वंचित
पिछले माह 25 दिसंबर को अपने यात्रियों को मंदिर के जगमोहन से दर्शन कराने के मामले में मंदिर प्रबंधन की ओर से नोटिस देने के बाद भी सेवायत गोस्वामी अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर मंदिर प्रांगण में सेवायत गोस्वामियों के बीच यात्रियों को दर्शन कराने और दक्षिणा को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस झगड़े से मंदिर में अफरा-तफरी मच गई, वहीं सेवायत गोस्वामी ने आधे घंटे तक ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के पट बंद कर दिए। मंदिर के पट बंद होने से जहां ठाकुरजी के भक्त दर्शनों से वंचित रहे, वहीं मंदिर की परंपरा का भी उलंघन हुआ। हालांकि मंदिर के प्रबंधक ने इस मामले की रिपोर्ट मंदिर प्रशासक को भेज दी है, लेकिन भक्तजन इससे संतुष्ट नहीं हैं। हिंदूवादी नेता रमेश पुजारी ने कहा कि मंदिर में आए दिन परंपराओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे में मंदिर प्रशासक को सेवायत गोस्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

संबंधित खबर...
जंग का अखाड़ा बन गया ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर: भक्तों को दर्शन कराने को लेकर गोस्वामियों के दो गुट भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें