फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नगर पंचायत अध्यक्ष से विवाद की गाज गिरी अधिशासी अधिकारी पर, हो गया स्थानांतरण

Tue, 13 Dec 2022 10:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इस मामले में पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक एवं उनके पुत्र तथा भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियाथा। पुलिस ने बेटे व भाई को जेल भी भेजा था।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की नगर पंचायत फतेहाबाद की अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच पिछले माह हुए विवाद के बाद अधिशासी अधिकारी का फर्रुखाबाद स्थानांतरण हो गया है। 
विज्ञापन

  

ये है मामला 

फतेहाबाद नगर पंचायत की अध्यक्ष आशा देवी चक एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. कल्पना वाजपेई के बीच पिछले माह पुराने बिलों पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद अधिशासी अधिकारी ने बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक एवं उनके पुत्र तथा भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियाथा। पुलिस ने बेटे व भाई को जेल भी भेजा था।

ये भी पढ़ें - Agra Crime: आरपीएफ के दरोगा और सिपाहियों ने किया दो युवकों का अपहरण, मांगी चार लाख की फिरौती, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लखनऊ तक पहुंची जानकारी

इस हाई वोल्टेज विवाद की जानकारी लखनऊ तक पहुंच गई। 10 दिसंबर को  अधिशासी अधिकारी डॉ.कल्पना बजपेई का स्थानांतरण फर्रुखाबाद की मोहम्मदाबाद नगर पंचायत के लिए कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें