आगरा जनपद के एत्माद्दौला के जसवंतनगर में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। शादी समारोह का टेंट लगाने को लेकर विवाद हुआ था। स्थानीय निवासी रामनिवास शर्मा की लड़की मीनू की शादी थी। जिन्होंने रास्ते में टेंट लगाया था।
उसी गली में अंदर जयवीर का मकान है, जिसकी बेटी की शादी केला देवी वाटिका शहादरा रोड पर थी। इसके लिए उनको बार-बार काम के लिए टेंट से निकलकर घर जाना पड़ रहा था।
रास्ते में निकलते हुए बाइक से टक्कर लग गई, जिसको लेकर उसकी पिटाई कर दी गई। इसके बाद उसने फोन करके अपने घरवालों को बुला लिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट बढ़ गई।
जिसमें रामनिवास पक्ष के दामाद धीरज को गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए एसएन मेडिकल भिजवा दिया गया। मौके से जयवीर पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तनाव की स्थित को देखते हुए पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई है।